Budget 2025 : वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों और किसानों को बड़ी राहत, जानें अबतक बजट के पिटारे से क्या-क्या निकला

Budget 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना लगातार आठवां केंद्रीय बजट पेश कर रही है, जो एक नया रिकॉर्ड है। बजट से पहले उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर बजट की कॉपी सौंपी, जहां राष्ट्रपति ने उन्हें दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में बजट को मंजूरी मिली। आइए जानते है अबतक बजट में क्या-क्या ऐलान किए गए है।
सीनियर सिटीजन को टैक्स में बड़ी राहत
- ITR भरने की समय सीमा बढ़ाई गई, अब चार साल तक रिटर्न भरा जा सकेगा।
- टीडीएस की सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये की गई।
- वरिष्ठ नागरिकों को दोगुनी टैक्स छूट का लाभ मिलेगा।
12 लाख आय तक कोई टैक्स नहीं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मिडिल क्लास के लिए बड़ा ऐलान किया. अब 12 लाख आय तक कोई टैक्स नहीं लगेगा. 12 लाख से अधिक आय वाले लोगों के लिए अब नया टैक्स स्लैब लागू होगा.
- - 0-4 लाख तक कोई टैक्स नहीं
- - 4-8 लाख तक 5 प्रतिशत टैक्स
- - 8-12 लाख तक 10 प्रतिशत टैक्स
- - 12-16 लाख तक 15 प्रतिशत टैक्स
- - 16-20 लाख तक 20 प्रतिशत टैक्स
- - 20-24 लाख तक 25 प्रतिशत टैक्स
- - 24 लाख के ऊपर 30 प्रतिशत टैक्स
सस्ते होंगे ये सामान और सेवाएं
- जीवन रक्षक दवाएं और कैंसर के इलाज की दवाएं अब किफायती होंगी।
- LED और LCD टीवी की कीमतों में कमी आएगी।
- लिथियम-आयन बैटरी सस्ती होगी, जिससे EV और मोबाइल की बैटरी के दाम घटेंगे।
- बुनकरों के बुने कपड़े और चमड़े से बने सामान पर भी कस्टम ड्यूटी घटाई गई।
- समुद्री उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी 30% से घटाकर 5% की गई।
Gig Workers को बड़ी सौगात
- ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले Gig Workers को पहचान पत्र मिलेगा।
- उन्हें PM जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी।
- 1 करोड़ Gig Workers को इस योजना से लाभ मिलेगा।
- शहरी गरीबों की आय में वृद्धि के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी।
स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार
- सभी सरकारी अस्पतालों में डे-केयर सेंटर खोले जाएंगे।
- हर जिले में कैंसर सेंटर की स्थापना होगी।
- बीमा क्षेत्र में FDI की सीमा बढ़ाई गई।
- 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी कम की गई।
यूरिया संकट होगा खत्म
- असम के नामरूप में नया यूरिया प्लांट बनाया जाएगा।
- पूर्वी भारत के तीन बंद पड़े यूरिया संयंत्रों को दोबारा शुरू किया जाएगा।
रोजगार और शिक्षा में बढ़ोतरी
- फुटवियर और लेदर सेक्टर में 22 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
- अटल टिंकरिंग लैब्स की संख्या 50,000 तक बढ़ाई जाएगी।
- IIT में 6500 नई सीटें जोड़ी जाएंगी।
- मेडिकल शिक्षा में 7500 सीटें बढ़ेंगी।
- AI शिक्षा के लिए 500 करोड़ रुपये का फंड मिलेगा।
बिहार और अन्य राज्यों को बड़ी सौगात
- बिहार में 3 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।
- ज्ञान भारतम मिशन की शुरुआत होगी।
- पटना IIT के हॉस्टल का विस्तार किया जाएगा।
टूरिज्म और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर
- 50 पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा।
- 100 नए शहर उड़ान योजना से जुड़ेगे।
- मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।
- वीजा नियमों में ढील दी जाएगी।
किसानों के लिए राहत भरी घोषणाएं
- बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा।
- खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना होगी।
- किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की गई।
- अरहर, उड़द और मसूर की दालों में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए सरकार नए कदम उठाएगी।
- धान-धान्य योजना के तहत 100 जिलों को जोड़ा जाएगा।
MSME सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा
- MSME सेक्टर के लिए लोन की सीमा 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ की गई।
- स्टार्टअप्स के लिए 10,000 करोड़ रुपये का फंड मिलेगा।
- डेयरी और फिशरी के लिए 5 लाख तक का लोन मिलेगा।
- भारत को खिलौना हब बनाने के लिए राष्ट्रीय योजना लागू होगी।
नया इनकम टैक्स बिल जल्द आएगा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल पेश किया जाएगा।
इस बजट में वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों, किसानों और उद्यमियों को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। देश में रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में यह बजट महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
.webp)
