1. Home
  2. व्यापार

Bank Holiday February 2025 : फरवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक. देखें हॅालिडे लिस्ट

Bank Holiday February 2025 : फरवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक. देखें हॅालिडे लिस्ट

Bank Holiday February 2025 : फरवरी का महीना आज से शुरू हो गया है, जो साल का सबसे छोटा महीना होता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी 2025 में होने वाली बैंक छुट्टियों (Bank Holidays 2025) की सूची जारी कर दी है। इस महीने राष्ट्रीय अवकाश के अलावा विभिन्न राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। यदि आप फरवरी में बैंक संबंधी कोई कार्य करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें।

Bank Holiday February 2025 : फरवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

इस बार फरवरी में कुल 14 दिन विभिन्न राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, सभी राज्यों में एक ही दिन बैंक अवकाश नहीं होगा, क्योंकि अलग-अलग जगहों पर विभिन्न त्योहार और महत्वपूर्ण अवसर होते हैं। पूरे देश में रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को बैंक हमेशा की तरह बंद रहेंगे, लेकिन कुछ राज्यों में अतिरिक्त छुट्टियां भी रहेंगी।

फरवरी 2025 के बैंक हॉलिडे की लिस्ट

RBI की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, इस महीने सरस्वती पूजा, थाई पूसम, गुरु रविदास जयंती, लुई-नगाई-नी, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, राज्य दिवस, महाशिवरात्रि और लोसर जैसे त्योहारों पर कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

यहां देखें पूरा शेड्यूल:

बैंक जाने से पहले चेक करें छुट्टियां

अगर आप फरवरी में बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम करने वाले हैं, तो पहले हॉलिडे लिस्ट देखकर ही प्लान बनाएं। हालांकि, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी सुविधाएं छुट्टियों के दौरान भी सुचारू रूप से काम करेंगी, जिससे ऑनलाइन लेन-देन में कोई दिक्कत नहीं होगी।