1. Home
  2. व्यापार

Bank Holidays December 2024 : दिसंबर महीने में 17 दिन रहेगा बैंक हॅालिडे, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays December 2024 : दिसंबर महीने में 17 दिन रहेगा बैंक हॅालिडे, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays December 2024 : नवंबर का महीना समाप्त हो चुका है, और आज से साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर की शुरुआत हो गई है। हर महीने की तरह दिसंबर में भी कई दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, इस महीने पब्लिक हॉलिडे, रीजनल हॉलिडे और वीकेंड की वजह से 17 दिन बैंक बंद रहेंगे अगर आपको अपने बैक से जुड़ा कोई जरूरी काम हैं तो उसे समय से फटाफट निपटा लें। आपकी सुविधा के लिए हम दिसंबर महीने में बैंकों में होने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट लेकर आएं है, तो चलिए जानते है कि दिसंबर महीने (Bank Holidays December 2024 ) में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे।


बता दें कि रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) हर कैलेंडर वर्ष के लिए हॅालिडे की लिस्ट तैयार करता है। RBI ने दिसंबर में बैंकों की छुट्टियों को लेकर हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। बैंकों की यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन रहने वाली हैं। यहां Bank Holiday List दी गई है, जिसे देखकर आप जान सकते हैं कि आपके शहर में किस-किस दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। इन छुट्टियों की लिस्ट में साप्ताहिक छुट्टियां (शनिवार और रविवार) भी शामिल हैं।

Bank Holidays December 2024 : दिसंबर 2024 में बैंक की छुट्टियों की सूची

  • 3 दिसंबर (मंगलवार): पणजी में Feast of St. Francis Xavier के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 दिसंबर (गुरुवार): शिलॉन्ग में Pa-Togan Nengminja Sangma के दिन बैंक नहीं खुलेंगे।
  • 18 दिसंबर (बुधवार): शिलॉन्ग में U SoSo Tham की पुण्यतिथि के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 दिसंबर (गुरुवार): पणजी में Goa Liberation Day के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 दिसंबर (मंगलवार): आइजॉल, कोहिमा और शिलॉन्ग में Christmas Eve के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 दिसंबर (बुधवार): पूरे देश में Christmas के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 दिसंबर (गुरुवार): आइजॉल, कोहिमा और शिलॉन्ग में Christmas Celebration की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 दिसंबर (शुक्रवार): कोहिमा में Christmas Celebration के चलते बैंक नहीं खुलेंगे।
  • 30 दिसंबर (सोमवार): शिलॉन्ग में U Kiang Nangbah के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 दिसंबर (मंगलवार): आइजॉल और गंगटोक में New Year’s Eve के कारण बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा, सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।


ऑनलाइन करें कामकाज

बता दें कि बैंकों की छुट्टियां (Bank Holiday) अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य इवेंट पर निर्भर करती हैं। यानी कि हर एक राज्य और शहरों में ये अलग-अलग हो सकती हैं। वैसे, भले ही बैंकों की ब्रांच बंद रहें, लेकिन ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेगी। ऐसे में अगर आप छुट्टियों के दिन कोई काम करना चाहते हैं तो ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि बैंक हॉलिडे लिस्ट आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसे चेक कर सकते हैं।


देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts