1. Home
  2. व्यापार

Bank Holidays in July 2025 list : जुलाई में कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday

Bank Holidays in July 2025 list : अगर आप जुलाई में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम जैसे कैश जमा करना, पासबुक अपडेट कराना, लॉकर एक्सेस या KYC अपडेट करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। रिजर्व बैंक की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, जुलाई 2025 में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें वीकेंड के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों में पड़ने वाले त्योहारों की छुट्टियाँ भी शामिल हैं।

जुलाई में बैंक कुल 13 दिन बंद रहेंगे

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की लिस्ट के मुताबिक जुलाई 2025 में बैंक 13 दिन बंद रहेंगे, जिनमें वीकेंड की छुट्टियाँ भी शामिल हैं। ध्यान रहे कि सभी छुट्टियाँ पूरे देश में लागू नहीं होतीं — कुछ सिर्फ राज्य विशेष के लिए होती हैं। इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपके शहर में किस दिन बैंक बंद रहेगा।

जुलाई 2025 बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List July 2025)

वीकेंड की छुट्टियाँ:

  • 6 जुलाई (रविवार)

  • 12 जुलाई (दूसरा शनिवार)

  • 13 जुलाई (रविवार)

  • 20 जुलाई (रविवार)

  • 26 जुलाई (चौथा शनिवार)

  • 27 जुलाई (रविवार)

क्षेत्रीय त्योहारों पर छुट्टियाँ:

तारीख दिन अवसर/त्योहार राज्य/शहर
3 जुलाई 2025 गुरुवार खारची पूजा अगरतला (त्रिपुरा)
5 जुलाई 2025 शनिवार गुरु हरगोबिंद जी जयंती जम्मू और श्रीनगर (J&K)
14 जुलाई 2025 सोमवार बेह देइनखलाम त्योहार शिलॉन्ग (मेघालय)
16 जुलाई 2025 बुधवार हरेला पर्व देहरादून (उत्तराखंड)
17 जुलाई 2025 गुरुवार यू तिरोत सिंह पुण्यतिथि शिलॉन्ग (मेघालय)
19 जुलाई 2025 शनिवार केर पूजा अगरतला (त्रिपुरा)
28 जुलाई 2025 सोमवार द्रुकपा त्शे-जी गंगटोक (सिक्किम)

ध्यान दें: ये छुट्टियाँ सभी राज्यों में लागू नहीं होतीं। सिर्फ वही राज्य जहां ये त्योहार मनाए जाते हैं, वहाँ बैंक बंद रहेंगे।

क्या छुट्टी के दिन ऑनलाइन बैंकिंग काम करेगी?

हाँ, बैंक बंद रहने के बावजूद आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM जैसे डिजिटल माध्यमों से लेन-देन कर सकते हैं। हालांकि, NEFT और RTGS ट्रांजैक्शन में कुछ देरी हो सकती है।

ये सेवाएँ प्रभावित हो सकती हैं:

  • चेक क्लियरेंस

  • अकाउंट क्लोजिंग

  • पासबुक अपडेट

  • डिमांड ड्राफ्ट इश्यू

  • KYC प्रक्रिया

इसलिए अगर आपको इन कामों को करना है, तो छुट्टियों से पहले ही बैंक विज़िट कर लें।