Bank Holidays November 2025 : नवंबर में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays November 2025 : अगर आप नवंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, नवंबर 2025 में बैंकों में कुल 11 दिन की छुट्टी रहेगी। इनमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल हैं।
हालांकि ये सभी छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होंगी। कुछ तारीखों पर जहां एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे, वहीं दूसरे राज्यों में सामान्य रूप से कामकाज जारी रहेगा।
बैंक हॉलिडे लिस्ट – नवंबर 2025
-
2 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – पूरे देश में बैंक बंद
-
5 नवंबर (बुधवार): गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा – कई राज्यों में बैंक बंद
-
7 नवंबर (शुक्रवार): मेघालय में वांगला फेस्टिवल पर बैंक बंद
-
8 नवंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार – अवकाश
-
9 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
-
11 नवंबर (मंगलवार): सिक्किम में ल्हाबाब दुचेन पर्व पर बैंक बंद
-
16 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
-
22 नवंबर (शनिवार): चौथा शनिवार – अवकाश
-
23 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
-
30 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
इन छुट्टियों के दौरान बैंक ब्रांच में कामकाज बंद रहेगा, लेकिन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी। ग्राहक अपने डिजिटल माध्यमों से लेन-देन कर सकते हैं, जबकि चेक क्लियरिंग और अन्य ओवर-द-काउंटर सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
.webp)
