1. Home
  2. व्यापार

Bank Holidays October 2025 : गांधी जयंती से लेकर दिवाली तक....अक्टूबर महीने में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

Bank Holiday

Bank Holidays October 2025 : त्योहारों का महीना अक्टूबर 2025 कल से शुरू और इस बार बैंकों की लंबी छुट्टियां रहने वाली हैं। अगर आपको बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है तो पहले से RBI की हॉलिडे लिस्ट देख लें, वरना आखिरी वक्त पर परेशानी हो सकती है।

अक्टूबर में कितने दिन रहेंगे बैंक बंद?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर 2025 के लिए बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। इस महीने कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें हर रविवार (5, 12, 19, 26 अक्टूबर) और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार (11 और 25 अक्टूबर) की छुट्टियां भी शामिल हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में त्योहारों पर भी बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर 2025 की प्रमुख बैंक छुट्टियां

  • 1 अक्टूबर – नवरात्रि और दुर्गा पूजा (कई राज्यों में छुट्टी)

  • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती और दशहरा (पूरे देश में अवकाश)

  • 3-4 अक्टूबर – सिक्किम में दुर्गा पूजा (दशैं)

  • 6 अक्टूबर – त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा

  • 7 अक्टूबर – वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा (कर्नाटक, हिमाचल, ओडिशा, चंडीगढ़)

  • 10 अक्टूबर – करवा चौथ (हिमाचल प्रदेश)

  • 18 अक्टूबर – काती बिहू (असम)

  • 20 अक्टूबर – दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा (कई राज्यों में)

  • 21 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजन, दिवाली, गोवर्धन पूजा (महाराष्ट्र, एमपी, ओडिशा, सिक्किम आदि)

  • 22 अक्टूबर – विक्रम संवत नया साल, बलिपद्यामी, दिवाली (गुजरात, यूपी, बिहार सहित कई राज्य)

  • 23 अक्टूबर – भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, निंगोल चक्कौबा (कई राज्यों में)

  • 27-28 अक्टूबर – छठ पूजा (बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल)

  • 31 अक्टूबर – सरदार पटेल जयंती (गुजरात)

डिजिटल बैंकिंग पर कोई असर नहीं

इन छुट्टियों में बैंक ब्रांच भले ही बंद रहें, लेकिन इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी। यानी आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, बिल पेमेंट और बैलेंस चेक जैसी सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं। हालांकि चेक क्लीयरिंग, पासबुक अपडेट और कैश विड्रॉल जैसे काम प्रभावित हो सकते हैं।