Bank Holidays September 2025 : सितंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays September 2025 : सितंबर 2025 में बैंक से जुड़े काम निपटाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर महीने की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस महीने कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ त्योहारों और क्षेत्रीय अवकाश शामिल हैं। हालांकि, इन दिनों में ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल ऐप के जरिए सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
त्योहारों पर बैंक की छुट्टियां
इस बार सितंबर में देशभर में विभिन्न राज्यों में त्योहारों को लेकर अलग-अलग दिनों में अवकाश रहेगा।
-
4 सितंबर (गुरुवार): केरल में ओणम का पहला दिन।
-
5 सितंबर (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद — अहमदाबाद, भोपाल, मुंबई, लखनऊ, चेन्नई, हैदराबाद, नई दिल्ली सहित कई शहरों में बैंक बंद।
-
6 सितंबर (शनिवार): सिक्किम में इंद्रजात्रा पर्व पर बैंक अवकाश।
-
22-23 सितंबर: जम्मू-कश्मीर में महाराजा हरि सिंह जयंती पर बैंक बंद।
-
29-30 सितंबर: पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा और त्रिपुरा में महा सप्तमी और अष्टमी पर अवकाश।
सप्ताहांत की नियमित छुट्टियां
-
7 सितंबर (रविवार) – सभी राज्यों में बैंक बंद।
-
14 सितंबर (रविवार) – बैंक अवकाश।
-
21 सितंबर (रविवार) – सभी जगह बैंक बंद।
-
27 सितंबर (शनिवार) – चौथा शनिवार, बैंक बंद।
-
28 सितंबर (रविवार) – पूरे देश में अवकाश।
यानी सितंबर 2025 में कुल 15 दिन बैंक का कामकाज प्रभावित रहेगा। इसलिए जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
.webp)
