1. Home
  2. व्यापार

दिसंबर में पूरे 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें हॅालिडे की पूरी लिस्ट

Bank Holiday

 

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दिसंबर 2025 के लिए बैंक छुट्टियों की पूरी सूची जारी कर दी है। अगर आप अगले महीने बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें, ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

दिसंबर में कुल 19 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की नियमित छुट्टियाँ भी शामिल हैं। हालांकि ये सभी छुट्टियाँ पूरे देश में लागू नहीं होतीं। कई छुट्टियाँ राज्य-विशेष होती हैं और वहीं मान्य होती हैं। इसलिए आपको यह देखना होगा कि आपके राज्य में कौन-कौन सी तारीखें बैंक बंद रहेंगे।

किस दिन कहाँ बंद रहेंगे बैंक?

नीचे दी गई सूची RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज छुट्टियों के अनुसार तैयार की गई है:

राज्य-विशेष छुट्टियाँ

  • 1 दिसंबर (सोमवार): अरुणाचल प्रदेश – इंडिजिनस फेथ डे

  • 3 दिसंबर (बुधवार): गोवा – सेंट फ्रांसिस जेवियर फीस्ट

  • 5 दिसंबर (शुक्रवार): जम्मू-कश्मीर – शेख अब्दुल्ला जयंती

  • 12 दिसंबर (शुक्रवार): मेघालय – पा तोगन नेंगमिंजा संगमा दिवस

  • 18 दिसंबर (गुरुवार):

    • छत्तीसगढ़ – गुरु घासीदास जयंती

    • मेघालय – यू सोसो थम पुण्यतिथि

  • 19 दिसंबर (शुक्रवार): गोवा – गोवा मुक्ति दिवस

  • 20 दिसंबर (शनिवार): सिक्किम – लोसूंग/नामसूंग त्योहार

  • 22 दिसंबर (सोमवार): सिक्किम – लोसूंग त्योहार

  • 24 दिसंबर (बुधवार): मेघालय और मिजोरम – क्रिसमस ईव

  • 25 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस (राष्ट्रीय अवकाश)

  • 26 दिसंबर (शुक्रवार):

    • मिजोरम, तेलंगाना, मेघालय – क्रिसमस सेलिब्रेशन

    • हरियाणा – शहीद उधम सिंह जयंती

  • 30 दिसंबर (मंगलवार):

    • मेघालय – यू कियांग नांगबाह

    • सिक्किम – तामू लोसर

  • 31 दिसंबर (बुधवार): मिजोरम और मणिपुर – न्यू ईयर ईव

वीकेंड बैंक हॉलिडे (Weekend Holidays)

  • 7 दिसंबर – रविवार

  • 13 दिसंबर – शनिवार (दूसरा शनिवार)

  • 14 दिसंबर – रविवार

  • 21 दिसंबर – रविवार

  • 27 दिसंबर – शनिवार (चौथा शनिवार)

  • 28 दिसंबर – रविवार

महत्वपूर्ण सुझाव

चूंकि दिसंबर में कई राज्यवार छुट्टियाँ लगातार पड़ रही हैं, इसलिए बैंकिंग कार्य पहले से निपटा लें। खासकर चेक क्लियरिंग, कैश डिपॉजिट, डिमांड ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट और लोन प्रक्रिया जैसे कामों में देरी हो सकती है। अगर आप डिजिटल बैंकिंग का उपयोग करते हैं, तो UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की सेवाएँ छुट्टियों में भी सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

दिसंबर 2025 का यह बैंक हॉलिडे कैलेंडर आपके महीने की बैंकिंग योजना को सरल और व्यवस्थित बनाने में मदद करेगा।