1. Home
  2. व्यापार

बैंकिंग सेक्टर में करियर का बड़ा मौका: 15,602 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

बैंकिंग सेक्टर में करियर का बड़ा मौका: 15,602 पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

नई दिल्ली: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) समेत अन्य बैंकों में कुल 15,602 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

SBI PO Recruitment 2025

भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 600 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पदों की संख्या: 600

योग्यता: किसी भी विषय में स्नातक

आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष

आवेदन की अंतिम तिथि: 12 जनवरी, 2025

आवेदन वेबसाइट: sbi.co.in

BOB SO Recruitment 2025

बैंक ऑफ बड़ौदा ने विशेषज्ञ अधिकारी (Specialist Officer) के 1,267 पदों पर आवेदन मांगे हैं।

पदों की संख्या: 1,267

पंजीकरण शुरू: 28 दिसंबर, 2024

अंतिम तिथि: 17 जनवरी, 2025

आवेदन वेबसाइट: bankofbaroda.in

SBI Clerk Recruitment 2025

एसबीआई जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 13,735 पदों पर भी आवेदन प्रक्रिया चालू है।

पदों की संख्या: 13,735

योग्यता: स्नातक

अंतिम तिथि: 7 जनवरी, 2025

आवेदन वेबसाइट: sbi.co.in

बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए जल्द से जल्द आवेदन करें। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।