सोने-चादी की कीमतों में आई गिरावट या बढ़े दाम, जानें आज का लेटेस्ट रेट

घरेलू वायदा बाजार (MCX) में सोमवार को सोना और चांदी दोनों लाल निशान में खुले। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (Comex) में सोने की कीमतों में 1 फीसदी से ज्यादा और चांदी में करीब 2.7 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। इसका सीधा असर भारतीय सर्राफा बाजार पर पड़ा है।
ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी चिंता
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ईरान को लेकर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने लिखा कि ईरान के लिए समय तेजी से खत्म हो रहा है और अगर उसने जल्द समझौते की दिशा में कदम नहीं बढ़ाए तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
वहीं ईरान ने भी अमेरिकी दबाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया है। तेहरान की ओर से कहा गया है कि अगर उस पर हमला किया गया तो मिडिल-ईस्ट में मौजूद अमेरिकी और उसके सहयोगी देशों के ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। इस बयान के बाद वैश्विक बाजारों में तनाव और बढ़ गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात और बिगड़ते हैं तो तेल सप्लाई प्रभावित हो सकती है, जिसका असर दुनिया भर की अर्थव्यवस्था और कमोडिटी बाजार पर पड़ सकता है।
प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
|---|---|---|---|
| Delhi | ₹1,57,070 | ₹1,43,990 | ₹1,17,840 |
| Mumbai | ₹1,56,920 | ₹1,43,840 | ₹1,17,769 |
| Kolkata | ₹1,56,920 | ₹1,43,840 | ₹1,17,769 |
| Bengaluru | ₹1,56,920 | ₹1,43,840 | ₹1,17,769 |
| Chennai | ₹1,60,900 | ₹1,47,490 | ₹1,23,090 |
सर्राफा कारोबारियों के अनुसार आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय हालात के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। निवेशकों को फिलहाल बाजार पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
.webp)
