1. Home
  2. व्यापार

Gold Price : अक्षय तृतीया से पहले फिर बढ़ा सोने का भाव, जानिए आपके शहर में क्या है आज का रेट

Gold

Gold Price Today 29 April: अक्षय तृतीया के एक दिन पहले सोने-चांदी के दामों में फिर से तेजी देखी गई है। बीते दिनों जब सोने की कीमत ऐतिहासिक रूप से 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गई थी, तब थोड़ी गिरावट आई थी। लेकिन अब एक बार फिर इसमें उछाल देखने को मिला है। मंगलवार को सोने की कीमत में सोमवार के मुकाबले करीब 400 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

भारतीय परंपरा में अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, जिससे भविष्य में समृद्धि आने की बात कही जाती है। इसी वजह से इस मौके पर बाजार में इन धातुओं की खरीदारी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं एमसीएक्स और इंडियन बुलियन मार्केट में आज यानी 29 अप्रैल को सोने और चांदी के ताज़ा दाम:

MCX और बुलियन मार्केट के लेटेस्ट रेट्स

  • MCX पर सोना: सुबह के समय सोने की कीमत ₹96,060 प्रति 10 ग्राम रही, जिसमें ₹1,068 की बढ़ोतरी हुई है।

  • MCX पर चांदी: भाव ₹96,587 प्रति किलो रहा, जिसमें ₹146 की तेजी देखी गई।

  • इंडियन बुलियन एसोसिएशन के अनुसार:

    • 24 कैरेट सोना: ₹96,320 प्रति 10 ग्राम

    • 22 कैरेट सोना: ₹88,293 प्रति 10 ग्राम

    • चांदी (999 फाइन): ₹97,090 प्रति किलो

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताज़ा भाव

दिल्ली:

  • बुलियन पर सोना: ₹95,980 प्रति 10 ग्राम

  • चांदी: ₹96,750 प्रति किलो

  • MCX पर सोना: ₹96,060

  • चांदी (999): ₹96,587

मुंबई:

  • बुलियन पर सोना: ₹96,150 प्रति 10 ग्राम

  • चांदी: ₹96,910 प्रति किलो

  • MCX पर सोना: ₹96,060

  • चांदी: ₹96,587

चेन्नई:

  • बुलियन पर सोना: ₹96,430 प्रति 10 ग्राम

  • चांदी: ₹97,200 प्रति किलो

  • MCX पर सोना: ₹96,060

  • चांदी: ₹96,587

बेंगलुरु:

  • बुलियन पर सोना: ₹96,220 प्रति 10 ग्राम

  • चांदी: ₹96,990 प्रति किलो

  • MCX पर सोना: ₹96,060

  • चांदी: ₹96,587

लखनऊ :

  • 24 कैरेट सोना: ₹97,670 प्रति 10 ग्राम

  • 22 कैरेट सोना: ₹89,540 प्रति 10 ग्राम

  • चांदी का रेट : 1,005 रुपये प्रति 10 ग्राम है