1. Home
  2. व्यापार

Gold Price : सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें आज आपके शहर के ताजा रेट्स

Gold

Gold Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव में नरमी आने के बाद अब निवेशक सुरक्षित विकल्पों के बजाय अन्य क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। इसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रही है। दोनों धातुओं की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

Gold Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

कॉमेक्स गोल्ड फिलहाल $3,216.3 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जबकि स्पॉट गोल्ड 0.33% की गिरावट के साथ $3,213.88 प्रति औंस पर बिक रहा है। यह संकेत है कि निवेशक अब सोने की बजाय जोखिम वाले एसेट्स की ओर झुकाव दिखा रहे हैं।

देशभर में सोने का भाव (24 कैरेट / प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली: ₹95,280

  • मुंबई: ₹95,130

  • कोलकाता: ₹95,130

  • चेन्नई: ₹95,130

22 कैरेट सोने के रेट:

  • दिल्ली: ₹87,350

  • मुंबई: ₹87,200

  • कोलकाता: ₹87,200

  • चेन्नई: ₹87,200

चांदी की कीमत (प्रति किलो)

  • दिल्ली: ₹97,000

  • मुंबई: ₹97,900

  • कोलकाता: ₹97,000

  • चेन्नई: ₹1,08,000

एमसीएक्स पर ट्रेडिंग अपडेट

  • गोल्ड जून 5 कॉन्ट्रैक्ट ₹310 की गिरावट के साथ ₹92,859 पर खुला।

  • पिछला बंद: ₹93,169

  • सिल्वर फ्यूचर्स में भी कमजोरी देखी गई। यह ₹164 की गिरावट के साथ ₹95,751 प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है।

  • पिछला बंद: ₹95,915

क्या कहता है बाजार?

विशेषज्ञों के मुताबिक, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता कम होती है, तो निवेशक सुरक्षित साधनों (जैसे सोना-चांदी) से बाहर निकलते हैं। यही वजह है कि कीमतों में दबाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व और अन्य वैश्विक संकेतकों पर नजर रखनी होगी।


अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय थोड़ा सावधानी से सोचने का है। बाजार में गिरावट का रुख है, इसलिए कुछ दिन इंतजार करना समझदारी हो सकता है।