1. Home
  2. व्यापार

Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट जारी, जानें आज आपके शहर के ताजा रेट्स

Gold

Gold Price : अमेरिका की फेडरल कोर्ट द्वारा लिबरेशन डे टैरिफ को असंवैधानिक ठहराए जाने के बाद जहां शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है, वहीं सोने की कीमतें लगातार चौथे दिन गिरावट के दौर से गुजर रही हैं। इस गिरावट का असर देशभर के सर्राफा बाजारों में साफ देखा जा सकता है।

Gold

मुंबई में सोना और चांदी हुआ सस्ता

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹89,340 की दर से बिक रहा है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,470 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

वहीं चांदी की बात करें तो इसमें भी ₹100 की गिरावट दर्ज हुई है। एमसीएक्स (MCX) पर सोना ₹94,673 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 0.38% की बढ़त के साथ ₹97,628 प्रति किलो बिक रही है।

जानिए देश के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹89,490 ₹97,629
अहमदाबाद ₹89,390 ₹97,520
पटना ₹89,390 ₹97,520
मुंबई ₹89,340 ₹97,470
हैदराबाद ₹89,340 ₹97,470
चेन्नई ₹89,340 ₹97,470
बेंगलुरू ₹89,340 ₹97,470
कोलकाता ₹89,340 ₹97,470

सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे:

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की दरें

  • डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति

  • आयात शुल्क में बदलाव

इसके अलावा, भारत में सोने का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी बहुत अधिक है। त्योहारों, शादी-ब्याह और शुभ अवसरों पर सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है, जिससे उसकी मांग बढ़ जाती है।