1. Home
  2. व्यापार

सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए आपके शहर का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच भारत में सोने की लगातार बढ़ रही कीमतों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। 23 मई शनिवार की सुबह सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

Delhi में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,59,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि Mumbai में इसकी कीमत 1,59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपये टूटकर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 4,522.32 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा।

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत को लेकर निवेशक सतर्क बने हुए हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है।

इसके अलावा भारतीय रुपये में अस्थिरता भी घरेलू बाजार में सोने के दाम प्रभावित कर रही है।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

शहर 22 कैरेट (₹ प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट (₹ प्रति 10 ग्राम)
Delhi ₹1,46,240 ₹1,59,630
Mumbai ₹1,46,190 ₹1,59,480
Ahmedabad ₹1,46,240 ₹1,59,530
Chennai ₹1,47,790 ₹1,61,230
Kolkata ₹1,46,190 ₹1,59,480
Hyderabad ₹1,46,190 ₹1,59,480
Jaipur ₹1,46,240 ₹1,59,630
Bhopal ₹1,46,240 ₹1,59,530
Lucknow ₹1,46,240 ₹1,59,630
Chandigarh ₹1,46,240 ₹1,59,630

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। 23 मई की सुबह चांदी का भाव घटकर 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी करीब 75.87 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है।