Gold Rate : इजरायल-ईरान तनाव के बीच सोना पहुंचा ₹1 लाख पार, जानिए आज आपके शहर का ताजा रेट

Gold Rate : मध्य पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजारों को हिला कर रख दिया है। परमाणु ठिकानों पर हमलों और ड्रोन वार के बाद हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। इस बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। सुरक्षित निवेश विकल्प की तलाश में लोग तेजी से सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे इनकी कीमतें नए शिखर पर पहुंच गई हैं।
20 साल में 1200% बढ़ी कीमत
बीते दो दशकों में सोना करीब 1200 प्रतिशत तक महंगा हो चुका है। साल 2005 में जहां सोने की कीमत करीब ₹7,638 प्रति 10 ग्राम थी, वहीं जून 2025 में यह आंकड़ा ₹1,00,000 के पार चला गया है।
जानिए प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के ताज़ा रेट्स
MCX पर ताजा रेट:
-
सोना (10 ग्राम): ₹1,00,310
-
चांदी (1 किलो): ₹1,06,456
इंडियन बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक (सुबह 10 बजे तक):
-
24 कैरेट सोना: ₹1,00,480 प्रति 10 ग्राम
-
22 कैरेट सोना: ₹92,107 प्रति 10 ग्राम
शहरवार भाव
कोलकाता:
-
सोना (बुलियन): ₹1,00,160
-
चांदी (बुलियन): ₹1,06,456
मुंबई:
-
सोना (बुलियन): ₹1,00,300
-
चांदी (बुलियन): ₹1,06,730
हैदराबाद:
-
सोना (बुलियन): ₹1,00,430
-
चांदी: ₹1,06,910
दिल्ली:
-
सोना (बुलियन): ₹1,00,100
-
चांदी: ₹1,06,560
चेन्नई:
-
सोना (बुलियन): ₹1,00,570
-
चांदी: ₹1,07,050
निवेशकों की पसंद बन रहा सोना
विशेषज्ञों की मानें तो अंतरराष्ट्रीय तनाव और आर्थिक अनिश्चितता की वजह से निवेशक अब सोना और चांदी जैसे सेफ हेवन एसेट्स में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में कीमतें और ऊपर जा सकती हैं।
.webp)
