Gold Rate : सोने की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है आज का रेट

Gold Rate : त्योहारी सीजन के बाद अब सोने और चांदी के दामों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। शनिवार, 8 नवंबर 2025 को देशभर में सोने की कीमतों में मामूली कमी आई है। वैश्विक बाजार में चल रही आर्थिक अनिश्चितता और मांग में गिरावट के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में यह नरमी देखी जा रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,22,160 रुपये प्रति 10 ग्राम
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,22,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जो बीते दिन की तुलना में कम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,11,990 रुपये और 18 कैरेट सोना 91,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
कीमतों में आई इस गिरावट से ग्राहकों की दिलचस्पी फिर से सोने की ओर बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में मांग बढ़ने पर कीमतों में दोबारा तेजी भी देखी जा सकती है।
मुख्य शहरों में आज का सोने का रेट (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
-
24 कैरेट: ₹1,22,160
-
22 कैरेट: ₹1,11,990
-
18 कैरेट: ₹91,660
मुंबई
-
24 कैरेट: ₹1,22,010
-
22 कैरेट: ₹1,11,840
-
18 कैरेट: ₹91,510
चेन्नई
-
24 कैरेट: ₹1,22,940
-
22 कैरेट: ₹1,12,690
-
18 कैरेट: ₹93,990
कोलकाता
-
24 कैरेट: ₹1,22,010
-
22 कैरेट: ₹1,11,840
-
18 कैरेट: ₹91,510
अहमदाबाद
-
24 कैरेट: ₹1,22,060
-
22 कैरेट: ₹1,11,890
-
18 कैरेट: ₹91,560
लखनऊ
-
24 कैरेट: ₹1,22,160
-
22 कैरेट: ₹1,11,990
-
18 कैरेट: ₹91,660
पटना
-
24 कैरेट: ₹1,22,060
-
22 कैरेट: ₹1,11,890
-
18 कैरेट: ₹91,560
हैदराबाद
-
24 कैरेट: ₹1,22,010
-
22 कैरेट: ₹1,11,840
-
18 कैरेट: ₹91,510
त्योहारों के बाद घटी मांग, निवेशक कर रहे इंतजार
भारत में सोना और चांदी दोनों का धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व है। लोग शादी-ब्याह और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ मानते हैं। त्योहारों के दौरान भले ही कीमतें ऊंची थीं, लेकिन फिर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की थी।
अब जब सोने की कीमतों में गिरावट आई है, तो निवेशक और ग्राहक दोनों ही आगे की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कई निवेशक कीमतों के और नीचे आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि सही समय पर इस “सेफ इन्वेस्टमेंट” में अपना पैसा लगा सकें।
.webp)
