1. Home
  2. व्यापार

Gold Rate : ट्रंप के टैरिफ की मार के बीच चमका सोना, जानें आज आपके शहर का ताजा रेट

Gold Rate

Gold Rate : रूस से तेल आयात को लेकर अमेरिका और भारत के बीच तनाव गहराता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लागू कर दिया है। इसके बाद देश के शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है और निर्यात क्षेत्र में अनिश्चितता का माहौल बन गया है। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि जब तक टैरिफ से जुड़ा विवाद हल नहीं होता, तब तक भारत के साथ व्यापार या बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है।

निवेशकों का भरोसा अब सोने पर, दाम में लगातार बढ़ोतरी

वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच निवेशकों का झुकाव अब सोने की ओर बढ़ गया है। 8 अगस्त 2025, शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोना 1,02,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया।

आपके शहर में आज का सोने का भाव

  • दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,02,710 | 22 कैरेट – ₹94,160

  • अहमदाबाद और पटना: 24 कैरेट – ₹1,02,610 | 22 कैरेट – ₹94,060

  • मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता:
    24 कैरेट – ₹1,02,560 | 22 कैरेट – ₹94,010 प्रति 10 ग्राम

ब्याज दरों में नहीं हुआ बदलाव

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की हालिया बैठक में रेपो रेट को 5.5% पर यथावत रखा गया है, जिससे कर्ज की ब्याज दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आखिर कैसे तय होती है सोने की कीमत?

सोने और चांदी के दाम कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं:

  • डॉलर और रुपये के बीच विनिमय दर

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

  • भारत में आयात शुल्क, GST और अन्य टैक्स

  • वैश्विक अस्थिरता जैसे युद्ध, मंदी, ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव

इन सबके बीच, भारत जैसे देश में सोने की सांस्कृतिक और पारंपरिक मांग भी कीमतों को प्रभावित करती है। शादियों, त्योहारों और धार्मिक अवसरों पर इसकी मांग बनी रहती है। इसके अलावा, महंगाई के दौर में सोना एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखा जाता है, जिससे इसकी कीमतों में स्थायित्व और बढ़त देखने को मिलती है।