Gold-Silver Price : शादी सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानें आज का ताजा भाव

नई दिल्ली। इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। रविवार होने की वजह से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और कॉमेक्स (COMEX) पर ट्रेडिंग बंद रही। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना और चांदी ऊंचे स्तर पर बंद हुए, जिससे बाजार में आगे की कीमतों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
MCX पर क्या रहे भाव?
शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर:
- सोना: 1,47,270 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी: 2,27,750 रुपये प्रति किलोग्राम
चांदी के ताजा रेट
देश के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम इस प्रकार हैं:
- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता:
- 10 ग्राम – ₹2,450
- 100 ग्राम – ₹24,500
- चेन्नई:
- 10 ग्राम – ₹2,500
आपके शहर में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली / लखनऊ
- 24 कैरेट – ₹1,48,220
- 22 कैरेट – ₹1,35,900
- 18 कैरेट – ₹1,11,220
मुंबई / कोलकाता / हैदराबाद
- 24 कैरेट – ₹1,48,090
- 22 कैरेट – ₹1,35,750
- 18 कैरेट – ₹1,11,070
चेन्नई
- 24 कैरेट – ₹1,49,020
- 22 कैरेट – ₹1,36,600
- 18 कैरेट – ₹1,14,000
अहमदाबाद / पटना
- 24 कैरेट – ₹1,48,120
- 22 कैरेट – ₹1,35,800
- 18 कैरेट – ₹1,11,120
शादी सीजन में बढ़ सकती है कीमतें
आने वाले दिनों में शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने वाला है, जिससे सोने और चांदी की मांग में तेजी आने की उम्मीद है। आमतौर पर इस दौरान ज्वेलरी की खरीदारी बढ़ती है, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ता है।
निवेश के लिए सुरक्षित विकल्प
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोना और चांदी निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प बनकर उभर रहे हैं। ऐसे माहौल में निवेशक जोखिम से बचने के लिए इन धातुओं में पैसा लगाना पसंद करते हैं, जिससे कीमतों को सहारा मिलता है।
.webp)
