1. Home
  2. व्यापार

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए आपके शहर का ताजा भाव

Gold Rate

21 मई की सुबह सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई है। आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। चमचमाता सोना 500 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है, जबकि चांदी के दाम में भी करीब 2300 रुपये की कमी देखने को मिली है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर 5 जून डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,60,006 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज यह 1,59,900 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 515 रुपये गिरकर 1,59,491 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

वहीं 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,74,265 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह 2,72,275 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 2,291 रुपये टूटकर 2,71,974 रुपये प्रति किलो तक फिसल गई।

शहर अनुसार सोने-चांदी का भाव

शहर 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) चांदी (प्रति किलो)
New Delhi ₹1,46,150 ₹1,53,460 ₹2,85,000
Mumbai ₹1,46,150 ₹1,53,460 ₹2,85,000
Kolkata ₹1,45,150 ₹1,58,350 ₹2,79,900
Chennai ₹1,47,490 ₹1,60,520 ₹2,73,650
Bengaluru ₹1,45,160 ₹1,58,360 ₹2,79,900
Ahmedabad ₹1,45,210 ₹1,58,410 ₹2,80,000
Lucknow ₹1,46,150 ₹1,53,460 ₹2,85,000
Pune ₹1,46,600 ₹1,59,990 ₹2,85,000
Kerala ₹1,45,160 ₹1,58,360 ₹2,74,090

कल क्या थे भाव?

20 मई 2026 को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जबकि चांदी के दाम स्थिर बने हुए थे।

कल 24 कैरेट सोना 1,57,050 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,43,960 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था। इसके अलावा 18 कैरेट सोना 1,17,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था।

चांदी की बात करें तो 99.9 फीसदी शुद्ध चांदी का भाव कल 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा था।

सोना-चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट उन लोगों के लिए राहत की खबर मानी जा रही है, जो शादी या निवेश के लिए खरीदारी की योजना बना रहे हैं।