1. Home
  2. व्यापार

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता या महंगा? जानें आपके शहर में क्या है आज का Rate

Gold

Gold-Silver Price Today : अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव का असर अब वैश्विक वित्तीय बाजारों पर साफ दिखने लगा है। इन हालातों में निवेशक अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए सोने की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं, जिससे सोने की कीमतें लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।

डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से गहराया मंदी का संकट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अचानक और अप्रत्याशित निर्णयों के कारण वैश्विक आर्थिक अस्थिरता बढ़ गई है। व्यापार युद्ध की स्थिति बनने से डॉलर की स्थिति कमजोर हुई है, जिससे सोने की मांग में ज़बरदस्त उछाल देखने को मिला है। जानकारों का मानना है कि बाजार में फैली इस अनिश्चितता ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्प की तलाश में सोने की ओर मोड़ा है।

देशभर में सोने की कीमतें इस स्तर पर पहुंचीं

18 अप्रैल (शुक्रवार) की सुबह 10 बजे तक सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम ₹95,410 दर्ज की गई, जबकि एक सप्ताह पहले यानी 11 अप्रैल को यह कीमत ₹94,010 थी। शहरों के अनुसार ताजा रेट्स इस प्रकार हैं:

  • मुंबई: ₹95,240 / 10 ग्राम

  • चेन्नई: ₹95,520 / 10 ग्राम

  • दिल्ली: ₹95,080 / 10 ग्राम

  • कोलकाता: ₹95,110 / 10 ग्राम

  • हैदराबाद: ₹95,390 / 10 ग्राम

  • बेंगलुरु: ₹95,310 / 10 ग्राम

चांदी की बात करें तो यह भी ₹95,240 प्रति किलो की दर से बिक रही है।

लगातार टूट रहे हैं पुराने रिकॉर्ड

गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 70 रुपये का इज़ाफा दर्ज किया गया और यह बढ़कर ₹98,170 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को यह कीमत ₹1,650 की बड़ी छलांग के साथ ₹98,100 पर पहुंची थी, जो कि अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड है।

99.5% शुद्धता वाला सोना भी गुरुवार को ₹70 की बढ़ोतरी के साथ ₹97,720 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि बुधवार को इसका स्तर ₹97,650 था।

विशेषज्ञों की राय

अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता का कहना है,

"डॉलर की कमजोरी, अमेरिका-चीन व्यापार विवाद, और ट्रंप द्वारा शुल्कों की घोषणा से वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता गहराई है। यही कारण है कि सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है।"

उनका मानना है कि जब तक यह वैश्विक अस्थिरता बनी रहेगी, तब तक सोने को एक भरोसेमंद निवेश विकल्प के तौर पर देखा जाएगा।