Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानें आपके शहर का ताजा भाव

घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को मजबूत तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,58,436 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,56,803 रुपये पर बंद हुआ था।
सुबह करीब 10:15 बजे तक गोल्ड फ्यूचर 0.72 प्रतिशत यानी 1,124 रुपये की बढ़त के साथ 1,57,927 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान सोना 1,58,446 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गया।
चांदी में भी जबरदस्त चमक
MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी 2.73 प्रतिशत यानी 6,887 रुपये की तेजी के साथ 2,59,435 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,57,938 रुपये से की और कारोबार के दौरान 2,60,838 रुपये के हाई लेवल को छुआ।
खुदरा बाजार की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी करीब 2,900 रुपये में बिक रही है, जबकि 100 ग्राम के लिए लगभग 29,000 रुपये खर्च करने होंगे। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी का भाव 3,000 रुपये है।
प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली
-
24 कैरेट – ₹1,58,660
-
22 कैरेट – ₹1,45,450
-
18 कैरेट – ₹1,19,040
मुंबई
-
24 कैरेट – ₹1,57,510
-
22 कैरेट – ₹1,45,300
-
18 कैरेट – ₹1,18,890
चेन्नई
-
24 कैरेट – ₹1,59,280
-
22 कैरेट – ₹1,46,000
-
18 कैरेट – ₹1,25,400
कोलकाता
-
24 कैरेट – ₹1,58,510
-
22 कैरेट – ₹1,45,300
-
18 कैरेट – ₹1,18,890
अहमदाबाद
-
24 कैरेट – ₹1,58,560
-
22 कैरेट – ₹1,45,350
-
18 कैरेट – ₹1,18,940
लखनऊ
-
24 कैरेट – ₹1,58,660
-
22 कैरेट – ₹1,45,450
-
18 कैरेट – ₹1,19,040
पटना
-
24 कैरेट – ₹1,58,560
-
22 कैरेट – ₹1,45,350
-
18 कैरेट – ₹1,18,940
हैदराबाद
-
24 कैरेट – ₹1,58,510
-
22 कैरेट – ₹1,45,300
-
18 कैरेट – ₹1,18,890
बाजार जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय संकेतों और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के चलते सोने-चांदी में यह तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में शादी-ब्याह के सीजन और निवेश के लिहाज से बाजार की हलचल पर नजर बनाए रखना जरूरी है।
.webp)
