Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल, जानें आज का लेटेस्ट रेट

10 ग्राम सोने के रेट में आई बढ़ोतरी
अगर 10 ग्राम के हिसाब से देखें तो आज 24 कैरेट सोना एक दिन में 2,290 रुपये महंगा हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 2,100 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ी है। 18 कैरेट सोना भी बुधवार की तुलना में 1,720 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है।
बुधवार को सोने के दामों में गिरावट देखी गई थी — उस समय 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 330 रुपये घटकर 1,25,510 रुपये था, जबकि 22 कैरेट सोना 300 रुपये घटकर 1,15,050 रुपये पर और 18 कैरेट सोना 250 रुपये की गिरावट के साथ 94,130 रुपये पर बंद हुआ था।
इन शहरों में आज का सोने का भाव
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम इस प्रकार हैं:
-
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर और भुवनेश्वर: 24 कैरेट सोना 12,780 रुपये प्रति 10 ग्राम
-
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: 24 कैरेट सोना 12,795 रुपये प्रति 10 ग्राम
-
चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै: 24 कैरेट सोना 12,873 रुपये प्रति 10 ग्राम
पाकिस्तान और बांग्लादेश में सोने की कीमत
पड़ोसी देश पाकिस्तान में आज 24 कैरेट सोना 37,466 पाकिस्तानी रुपये प्रति ग्राम है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 11,764 रुपये के बराबर है। वहीं, बांग्लादेश में सोना 16,216.80 टका प्रति ग्राम है, जिसकी भारतीय कीमत लगभग 11,754 रुपये बनती है।
चांदी की कीमत में भी उछाल
सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी तेजी आई है। आज देश में चांदी 172 रुपये प्रति ग्राम बिक रही है। वहीं, एक किलो चांदी का भाव 1,72,000 रुपये तक पहुंच गया है, जो बुधवार की तुलना में 10,000 रुपये ज्यादा है।
.webp)
