1. Home
  2. व्यापार

Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों को लेकर सर्राफा बाजार में उथल-पुथल, जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट

Gold

Gold-Silver Price : घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतें बुधवार को स्थिर बनी हुई हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड बुधवार को ₹1,24,300 प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह ₹1,23,913 रुपए पर बंद हुआ था।

एमसीएक्स पर गोल्ड का ताज़ा हाल

सुबह 10 बजे तक, एमसीएक्स पर गोल्ड ₹1,23,998 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले सत्र की बंद कीमत से करीब ₹80 की मामूली बढ़त दिखा रहा था। शुरुआती कारोबार के दौरान गोल्ड की कीमत ₹1,24,444 रुपए के उच्च स्तर तक पहुंची।

चांदी की कीमतें भी स्थिर

बुधवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमतें भी लगभग स्थिर रहीं। खबर लिखे जाने तक चांदी ₹1,55,466 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। दिन की शुरुआत में यह ₹1,54,926 रुपए पर खुली थी। यानी कि पिछले दिन की तुलना में चांदी में करीब ₹700 रुपए की तेजी देखने को मिली।

आपके शहर में सोने का ताज़ा रेट (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹1,25,660 ₹1,15,200 ₹94,280
मुंबई ₹1,25,510 ₹1,15,050 ₹94,130
चेन्नई ₹1,26,560 ₹1,16,000 ₹96,650
कोलकाता ₹1,25,510 ₹1,15,050 ₹94,130
अहमदाबाद ₹1,25,560 ₹1,15,100 ₹94,180
लखनऊ ₹1,25,660 ₹1,15,200 ₹94,280
पटना ₹1,25,560 ₹1,15,100 ₹94,180
हैदराबाद ₹1,25,510 ₹1,15,050 ₹94,130

क्यों बदलती रहती हैं सोने की कीमतें?

पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसके पीछे कई प्रमुख कारण हैं —

  • डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती या कमजोरी

  • इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स में बदलाव

  • वैश्विक बाजार में अस्थिरता और निवेशकों की रणनीति

भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि शुभता और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। शादियों और त्योहारों के सीजन में सोने की मांग में स्वाभाविक रूप से इजाफा देखने को मिलता है।