Gold-Silver Rate : सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें क्या है आज आपके शहर का ताजा भाव

Gold-Silver Rate : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया मुलाकात यूक्रेन युद्धविराम पर किसी नतीजे तक नहीं पहुंची, लेकिन इसके बाद भूराजनीतिक तनाव कम होने के संकेत मिले हैं। इसी कारण सोमवार को भारतीय बाजार में सोना और चांदी सस्ते हो गए।
आज 24 कैरेट सोना ₹1,02,000 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹92,740 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। वहीं, चांदी भी ₹100 घटकर ₹1,16,100 प्रति किलो पर आ गई है।
आपके शहरों का ताज़ा रेट
-
दिल्ली और जयपुर: 24 कैरेट – ₹1,01,330 | 22 कैरेट – ₹92,900
-
अहमदाबाद और पटना: 24 कैरेट – ₹1,01,230 | 22 कैरेट – ₹92,800
-
मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,01,170 | 22 कैरेट – ₹92,740
क्यों घट रही हैं कीमतें?
विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव घटने से निवेशक अब सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के बजाय अन्य विकल्प चुन सकते हैं। अगर यह रुझान जारी रहा, तो आने वाले दिनों में सोने के दाम और कम हो सकते हैं।
सोने-चांदी की कीमत कैसे तय होती है?
सोने-चांदी की दरें रोज़ बदलती हैं और इसके पीछे कई घरेलू और वैश्विक वजहें होती हैं:
-
डॉलर-रुपया विनिमय दर – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत डॉलर में तय होती है। डॉलर मज़बूत या रुपया कमजोर होने पर भारत में सोना महंगा हो जाता है।
-
टैक्स और इंपोर्ट ड्यूटी – भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है। सीमा शुल्क, जीएसटी और लोकल टैक्स सीधे दामों को प्रभावित करते हैं।
-
वैश्विक हालात – युद्ध, मंदी या ब्याज दरों में बदलाव होने पर निवेशक सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे मांग और दाम दोनों बढ़ जाते हैं।
-
भारत की परंपरा – शादियों और त्योहारों में सोना खरीदना परंपरा मानी जाती है, इसलिए यहां इसकी मांग हमेशा ऊंची रहती है।
-
महंगाई और निवेश – महंगाई बढ़ने पर लोग सुरक्षित निवेश के लिए सोना चुनते हैं, क्योंकि यह लंबे समय से बेहतर रिटर्न देने वाला विकल्प रहा है।