SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी, होम लोन पर कम कर दिया ब्याज, जानें लेटेस्ट रेट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में 0.50% की कटौती के बाद, अब देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भी अपने ग्राहकों को राहत दी है। बैंक ने होम लोन की ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत की कमी करने का ऐलान किया है। यह बदलाव 15 जून 2025 से लागू होगा।
अब SBI के होम लोन की ब्याज दरें क्रेडिट स्कोर के आधार पर 7.5% से लेकर 8.45% तक रहेंगी। इसके साथ ही, बैंक ने 444 दिनों वाली स्पेशल डिपॉजिट स्कीम पर भी ब्याज दर 0.25% घटा दी है।
EMI कम, बचत ज्यादा: ग्राहकों को बड़ी राहत
SBI के होम लोन EBLR (External Benchmark Lending Rate) से जुड़े होते हैं, जो कि सीधे RBI के रेपो रेट पर निर्भर करता है। रेपो रेट में कमी के चलते EBLR घटेगी और ग्राहकों को कम ब्याज दर पर लोन मिलेगा, जिससे उनकी EMI कम हो जाएगी और बचत बढ़ेगी।
बैंक की मौजूदा EBLR अब घटकर 8.15% हो गई है। होम लोन की फाइनल ब्याज दर ग्राहक के CIBIL स्कोर, लोन की अवधि और दूसरे फैक्टर्स पर निर्भर करेगी। बेहतर CIBIL स्कोर (जो 300 से 900 के बीच होता है) होने पर ग्राहक को कम ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।
फिक्स्ड रेट वाले ग्राहकों को नहीं मिलेगा फायदा
यदि आपने फ्लोटिंग रेट पर लोन लिया है और वह रेपो रेट से लिंक्ड (RLLR) है, तो आपकी EMI में सीधे कटौती होगी। लेकिन फिक्स्ड रेट पर लोन लेने वाले ग्राहकों को इस ब्याज कटौती का लाभ नहीं मिलेगा।
MCLR में कोई बदलाव नहीं
SBI ने यह स्पष्ट किया है कि इस बार MCLR (Marginal Cost of Funds Based Lending Rate) में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
-
1 साल का MCLR: 9.00%
-
6 महीने का MCLR: 8.90%
-
3 महीने का MCLR: 8.55%
-
1 महीने का MCLR: 8.20%
इसका मतलब यह है कि जिन ग्राहकों का लोन MCLR से लिंक्ड है, उनकी EMI फिलहाल जस की तस रहेगी।
SBI की यह ब्याज दर कटौती रेपो रेट लिंक्ड लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। इससे न केवल EMI में राहत मिलेगी, बल्कि वित्तीय बजट पर भी बोझ कम होगा।
.webp)
