1. Home
  2. व्यापार

June 2025 Bank Holidays : जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें हॅालिडे लिस्ट

June 2025

June 2025 Bank Holidays: जून 2025 की शुरुआत से पहले अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून में होने वाली बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। आइए जानते है इस महीने कुल कितने दिन बैंक बंद रहेंगे। 

इस, महीने कुल 12 दिन बैंक की छुट्टियों रहेंगी, जिसमें साप्ताहिक अवकाश (रविवार), दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ बकरीद, रथ यात्रा, और कुछ स्थानीय पर्व शामिल हैं। हालांकि कुछ छुट्टियां राज्य-विशिष्ट हैं, इसलिए अपने क्षेत्रीय बैंक शाखा से एक बार कन्फर्म जरूर कर लें।

जून 2025 बैंक अवकाश की लिस्ट:

  • 1 जून (रविवार) – सभी राज्यों में बैंक बंद (साप्ताहिक अवकाश)

  • 6 जून (शुक्रवार)बकरीद (केरल में बैंक बंद)

  • 7 जून (शनिवार)बकरीद (गुजरात, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और केरल को छोड़कर अन्य राज्यों में बैंक बंद)

  • 8 जून (रविवार) – सभी बैंकों में साप्ताहिक अवकाश

  • 11 जून (बुधवार)संत कबीर जयंती/ सागा दावा (सिक्किम और मेघालय में बैंक बंद)

  • 14 जून (शनिवार) – दूसरा शनिवार, सभी बैंकों में अवकाश

  • 15 जून (रविवार) – नियमित साप्ताहिक छुट्टी

  • 22 जून (रविवार) – साप्ताहिक छुट्टी

  • 27 जून (शुक्रवार)रथ यात्रा / कांग उत्सव (ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद)

  • 28 जून (शनिवार) – चौथा शनिवार, बैंकों में अवकाश

  • 29 जून (रविवार) – सभी राज्यों में साप्ताहिक अवकाश

  • 30 जून (सोमवार)रेमना नी (शांति दिवस) (मिजोरम में बैंक बंद)

बकरीद पर लंबा वीकेंड!

केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में 6 जून (शुक्रवार) को बकरीद की छुट्टी है, इसके बाद 7 जून को अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे और फिर 8 जून (रविवार) की नियमित छुट्टी। यानी इन शहरों में 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड तय है।

बैंक बंद होने पर क्या करें?

बैंक बंद होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। इन दिनों UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। केवल बैंक ब्रांच से जुड़े काम जैसे:

  • चेक क्लियर कराना

  • पासबुक अपडेट कराना

  • डिमांड ड्राफ्ट बनवाना

  • फॉर्म जमा करना

जैसे कार्य नहीं हो पाएंगे, इसलिए इन्हें पहले ही निपटा लें।

बैंक हॉलिडे तय कैसे होते हैं?

बैंक अवकाश की सूची हर साल RBI और राज्य सरकारों के सहयोग से तैयार की जाती है। छुट्टियां राष्ट्रीय त्योहारों, धार्मिक आयोजनों, और राज्य-विशिष्ट उत्सवों पर आधारित होती हैं। हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को और सभी रविवारों को देशभर में बैंक बंद रहते हैं।

डिजिटल सर्विस रहेंगी चालू

बैंक बंद होने पर भी NEFT, IMPS, RTGS, और UPI जैसे डिजिटल ट्रांजैक्शन हमेशा की तरह चलते रहेंगे। आप मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग की मदद से अधिकतर काम घर बैठे निपटा सकते हैं।