1. Home
  2. व्यापार

बजट से पहले LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें आपके शहर में कितने रूपये में मिलेगा गैस सिलेंडर?

बजट से पहले LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें आपके शहर में कितने रूपये में मिलेगा गैस सिलेंडर?

LPG Price: आम बजट पेश होने से कुछ घंटे पहले जनता को गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत मिली है। शनिवार आधी रात से लागू नई दरों के तहत कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये की कटौती की है, जिससे अब कई शहरों में यह कम दर पर उपलब्ध होगा।

नए दाम: जानें आपके शहर में कितनी हुई कीमत

  • दिल्ली: 1804 रुपये से घटकर 1797 रुपये प्रति सिलेंडर
  • मुंबई: 1756 रुपये से घटकर 1749.50 रुपये प्रति सिलेंडर
  • कोलकाता: 1911 रुपये से घटकर 1907 रुपये प्रति सिलेंडर
  • चेन्नई: कम होकर 1959.50 रुपये प्रति सिलेंडर

हर महीने बदलती हैं कीमतें

देश की तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसी आधार पर 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर और 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव किया जाता है। हालांकि, इस बार घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

घर के एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बरकरार

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के अलग-अलग शहरों में 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के मौजूदा दाम इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: 803 रुपये
  • लखनऊ: 840.50 रुपये
  • मुंबई: 802.50 रुपये
  • चेन्नई: 818.50 रुपये
  • कोलकाता: 829 रुपये

गैस सिलेंडर के दामों में यह संशोधन उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है, खासकर कमर्शियल उपयोगकर्ताओं के लिए। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव होता है या नहीं।