LPG Price Cut : गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, इतने रुपये तक घटे दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

बड़े शहरों में नई कीमतें
-
दिल्ली: 1,631.50 रुपये → 1,580 रुपये
-
कोलकाता: 1,734.50 रुपये → 1,684 रुपये
-
मुंबई: 1,582.50 रुपये → 1,531.50 रुपये
-
चेन्नई: 1,789 रुपये → 1,738 रुपये
लगातार हो रही कटौती
पिछले कुछ महीनों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार कमी आई है। अगस्त की शुरुआत में 33.50 रुपये और जुलाई में 58 रुपये तक की कटौती की गई थी।
महीने की पहली तारीख को होता है रिव्यू
तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर के दाम तय करती हैं। यह दरें अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल की कीमत, रुपये की मजबूती या कमजोरी और बाजार की परिस्थितियों पर आधारित होती हैं। नई दरें उसी दिन से लागू हो जाती हैं।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर
वहीं 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार इसमें 8 अप्रैल को बदलाव आया था।
-
दिल्ली: 853 रुपये
-
कोलकाता: 879 रुपये
-
मुंबई: 852.50 रुपये
-
चेन्नई: 868.50 रुपये
कमर्शियल सिलेंडर में लगातार कटौती से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को राहत मिलेगी, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर उपयोगकर्ता अभी पुराने रेट पर ही सिलेंडर भरवाएंगे।कमर्शियल सिलेंडर में लगातार कटौती से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को राहत मिलेगी, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर उपयोगकर्ता अभी पुराने रेट पर ही सिलेंडर भरवाएंगे।
.webp)
