1. Home
  2. व्यापार

New Rules 1 June 2025 : पीएफ, FD से लेकर क्रेडिट कार्ड तक, आज से बदल जाएंगे ये 10 बड़े नियम

New Rule From 1 june

New Rules 1 June 2025 : आज से छठवें महीने यानी जून की शुरूआत हो चुकी है। यह महीना आपके लिए कई मायनों में खास होने वाला है। 1 जून 2025 से पैसों और रोजमर्रा की सेवाओं से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जो सीधे आपकी जेब और बजट पर असर डाल सकते हैं। इनमें PF निकालने की सुविधा, FD की ब्याज दरें, क्रेडिट कार्ड के नियम, LPG गैस की कीमतें, आधार अपडेट और बैंकिंग से जुड़े कई बड़े बदलाव शामिल हैं। आइए जानते हैं इन 10 अहम बदलावों के बारे में:

1. EPFO 3.0: PF निकालना और KYC अपडेट होगा और आसान

EPFO अब नए वर्जन 3.0 के साथ आ रहा है। इससे पीएफ निकालना, क्लेम फाइल करना और KYC अपडेट करना काफी सरल और तेज़ हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, EPF यूजर्स के लिए ATM जैसे कार्ड की सुविधा भी शुरू हो सकती है।

2. FD की ब्याज दरों में बदलाव संभव

जून में बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें घट सकती हैं। अगर RBI रेपो रेट में कटौती करता है तो ब्याज दरों में गिरावट तय है। कुछ बैंकों ने पहले ही रेट घटा दी हैं। उदाहरण के लिए, सुर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 5 साल की एफडी पर ब्याज 8.6% से घटाकर 8% कर दिया है।

3. क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम बदलेंगे

कोटक महिंद्रा समेत कई बैंकों ने क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स, लेन-देन शुल्क और पेनल्टी से जुड़े नियमों में बदलाव की तैयारी कर ली है। अब रिवॉर्ड्स की लिमिट तय की जा सकती है और यूटिलिटी बिल पेमेंट पर अतिरिक्त चार्ज भी लग सकता है।

4. LPG सिलेंडर के दामों में बदलाव संभव

हर महीने की शुरुआत में गैस सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा होती है। 1 जून को घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी या कटौती संभव है, जो सीधे आपके किचन बजट को प्रभावित करेगा।

5. ATM से पैसा निकालना हो सकता है महंगा

ATM से मुफ्त लेन-देन की सीमा पार करने पर लगने वाला चार्ज बढ़ सकता है। जिन लोगों को अक्सर कैश की ज़रूरत होती है, उनके लिए यह झटका हो सकता है।

6. ओवरनाइट म्यूचुअल फंड के लिए नया कट-ऑफ टाइम

SEBI ने म्यूचुअल फंड्स के ओवरनाइट स्कीम्स में निवेश के लिए नया कट-ऑफ समय तय किया है। 1 जून से ऑफलाइन ऑर्डर का समय 3 PM और ऑनलाइन का 7 PM होगा। इससे बाद के ऑर्डर अगले कारोबारी दिन माने जाएंगे।

7. आधार अपडेट कराने की आखिरी मुफ्त तारीख

UIDAI ने आधार कार्ड की फ्री अपडेट सेवा की आखिरी तारीख 14 जून तय की है। इसके बाद ऑनलाइन अपडेट पर ₹25 और सेंटर पर ₹50 चार्ज देना होगा। अगर आपका पता या अन्य जानकारी बदलनी है तो समय रहते अपडेट करा लें।

8. UPI पेमेंट में दिखेगा असली रिसीवर का नाम

अब UPI से ट्रांजैक्शन करते समय सिर्फ असली बैंक अकाउंट होल्डर का नाम दिखाई देगा। QR कोड स्कैन करके दिखने वाले एडिटेड नाम अब नहीं चलेंगे। यह बदलाव 30 जून तक सभी UPI ऐप्स में लागू करना अनिवार्य होगा।

9. बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट: जून में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद

RBI के अनुसार जून 2025 में 12 दिन बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इसमें सभी रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार, और बकरीद जैसे त्योहार शामिल हैं। कैश निकासी और ट्रांजैक्शन की प्लानिंग पहले से कर लें।

10. क्रेडिट कार्ड से बिल भुगतान हो सकता है महंगा

बिजली, पानी जैसे यूटिलिटी बिल्स को क्रेडिट कार्ड से भरना महंगा पड़ सकता है। कुछ बैंकों ने संकेत दिए हैं कि इन ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त चार्ज लिया जाएगा या कैशबैक की शर्तें बदली जा सकती हैं।