Stock Market में नई साल की तेजी जारी: सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, रुपया कमजोर

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार ने नए साल 2025 की शुरुआत मजबूती के साथ की है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 242.95 अंक की बढ़त के साथ 78,750.36 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 69.25 अंक की उछाल के साथ 23,812.15 पर ट्रेड कर रहा है।
सेंसेक्स-निफ्टी की रैली जारी
नए साल के पहले दिन भी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 368.40 अंक की बढ़त के साथ 78,507.41 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 98.10 अंक की उछाल के साथ 23,742.90 पर बंद हुआ।
डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर
हालांकि, शुरुआती कारोबार में रुपये में कमजोरी देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 85.73 पर पहुंच गया।
2024 की प्रदर्शन पर एक नजर
पिछले साल 2024 में सेंसेक्स ने 5,898.75 अंक यानी 8.16% की बढ़त दर्ज की थी, जबकि निफ्टी 1,913.4 अंक यानी 8.80% ऊपर रहा।
आने वाले दिनों में क्या होगा रुख?
विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों की सकारात्मक धारणा और वैश्विक बाजारों से मिल रहे संकेतों के चलते बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं, रुपये की स्थिति और विदेशी निवेश के रुझान पर भी नजर बनाए रखना जरूरी होगा।
.webp)
