1 September Rules Change : 1 सितंबर से बदल जाएंगे कई बड़े नियम, जानें आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर

1. ITR फाइल करने की नई डेडलाइन
आयकर विभाग ने इस साल रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 30 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दी है। यानी टैक्सपेयर्स को 46 दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है। जिनके खातों का ऑडिट जरूरी नहीं है, वे 15 सितंबर तक रिटर्न भर सकते हैं। वहीं, जिन खातों का ऑडिट जरूरी है, उन्हें 31 अक्टूबर तक आईटीआर दाखिल करना होगा।
2. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए UPS का विकल्प
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के दायरे में आने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 30 सितंबर 2025 तक यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) चुनने का मौका है। पहले यह डेडलाइन 30 जून थी, लेकिन कर्मचारियों की धीमी प्रतिक्रिया के कारण इसे 90 दिन और बढ़ा दिया गया।
3. डाक विभाग का नया नियम
1 सितंबर 2025 से रजिस्टर्ड पोस्ट को स्पीड पोस्ट में मर्ज कर दिया जाएगा। यानी अब अलग से रजिस्टर्ड पोस्ट की सेवा नहीं होगी। डाक के जरिए भेजे गए सभी पार्सल और लेटर स्पीड पोस्ट की श्रेणी में गिने जाएंगे।
4. SBI क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपने कुछ क्रेडिट कार्ड्स के लिए रिवॉर्ड प्वॉइंट प्रोग्राम बदल दिया है। 1 सितंबर से गेमिंग, सरकारी वेबसाइट और कुछ मर्चेंट प्लेटफॉर्म पर ट्रांजैक्शन करने पर अब रिवॉर्ड प्वॉइंट नहीं मिलेंगे।
5. आधार कार्ड अपडेट की अंतिम तिथि
UIDAI ने मुफ्त में आधार अपडेट कराने की सुविधा को आगे बढ़ाकर 14 सितंबर 2024 तक कर दिया है। इसके लिए पहचान और पते से जुड़े डॉक्यूमेंट UIDAI की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।
6. स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम
इंडियन बैंक और IDBI बैंक की खास एफडी स्कीम्स में निवेश करने का आखिरी मौका 30 सितंबर 2025 तक है। इनमें 444 दिन, 555 दिन और 700 दिन की अवधि वाली एफडी स्कीम्स शामिल हैं।
.webp)
