1. Home
  2. व्यापार

RBI का बड़ा ऐलान, बाजार में जल्द आएंगे 500 और 10 रुपए के नए नोट!

RBI

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक अहम फैसला लेते हुए घोषणा की है कि बाजार में जल्द ही 500 और 10 रुपये के नए नोट जारी किए जाएंगे। हालांकि, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि पहले से प्रचलन में मौजूद पुराने नोट भी वैध मुद्रा बने रहेंगे और उनका इस्तेमाल पूर्ववत जारी रहेगा।

नए नोटों में होंगे डिजाइन और सिक्योरिटी फीचर्स में बदलाव

सूत्रों के अनुसार, नए नोटों के डिज़ाइन, रंग और सुरक्षा फीचर्स में कुछ बदलाव किए जाने की संभावना है। यह बदलाव महात्मा गांधी (नई) शृंखला के तहत होंगे। हालांकि, इन परिवर्तनों के बावजूद नए नोटों की मूल पहचान और श्रृंखला का ढांचा बरकरार रहेगा।

पुराने नोट रहेंगे मान्य

RBI ने स्पष्ट किया है कि नए नोटों के प्रचलन में आने से पहले से जारी 10 और 500 रुपए के नोट अमान्य नहीं होंगे। इसका मतलब है कि लोगों के पास जो पुराने नोट हैं, वे आगे भी चलन में रहेंगे और उनका उपयोग सामान्य लेन-देन में किया जा सकेगा।

जल्द आएंगे 100 और 200 रुपए के नए नोट भी

RBI पहले ही 100 और 200 रुपए के नए नोटों की घोषणा कर चुका है। इन नोटों पर रिजर्व बैंक के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे, जिन्होंने 2024 में पदभार संभाला था। इससे यह संकेत मिल रहा है कि आने वाले समय में बाजार में विभिन्न मूल्यवर्गों के नए नोट देखने को मिल सकते हैं।

500 रुपये के नए नोट में हो सकता है रंग और आकार में बदलाव

500 रुपये के पुराने नोटों का रंग स्टोन ग्रे था, लेकिन नए नोटों का रंग और डिजाइन इससे अलग हो सकता है। इसके साथ ही नए सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े जा सकते हैं ताकि जालसाजी पर लगाम लगाई जा सके।