1. Home
  2. व्यापार

TRAI New Rule : रिचार्ज न कराने पर भी 90 दिनों तक चलेगा सिम कार्ड, जानें पूरी डिटेल्स

TRAI New Rule : रिचार्ज न कराने पर भी 90 दिनों तक चलेगा सिम कार्ड, जानें पूरी डिटेल्स

TRAI New Rule : भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने सिम कार्ड की वैधता को लेकर नए नियम जारी किए हैं। अब सिम कार्ड बिना रिचार्ज के 90 दिनों तक सक्रिय रहेगा, जिससे ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

20 रुपये में 30 दिनों की अतिरिक्त वैधता

यदि आपके नंबर पर 90 दिनों तक कोई रिचार्ज नहीं हुआ और उसमें 20 रुपये का प्रीपेड बैलेंस बचा है, तो कंपनी 20 रुपये काटकर 30 दिनों की अतिरिक्त वैधता देगी। इस प्रकार, आपका नंबर बिना रिचार्ज के 120 दिनों तक सक्रिय रह सकता है।

सभी प्रमुख नेटवर्क का प्लान

JIO: सिम कार्ड बिना रिचार्ज 90 दिनों तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान, इनकमिंग कॉल की सुविधा अंतिम रिचार्ज प्लान के आधार पर एक माह, एक हफ्ते या कुछ दिन के लिए उपलब्ध हो सकती है।

Airtel: सिम कार्ड बिना रिचार्ज 90 दिनों से अधिक समय तक सक्रिय रहेगा। इसके बाद, नंबर को फिर से सक्रिय करने के लिए 15 दिन मिलेंगे। इसके बाद भी रिचार्ज नहीं कराने पर सिम कार्ड बंद हो जाएगा।

Vodafone-IDEA: बिना रिचार्ज 90 दिनों तक सिम कार्ड चलेगा। इसके बाद न्यूनतम 49 रुपये का रिचार्ज करना होगा।

BSNL: बीएसएनएल का सिम कार्ड बिना किसी रिचार्ज के 180 दिनों तक सक्रिय रहेगा।

इन नए नियमों से ग्राहकों को रिचार्ज करने की आवश्यक्ता नहीं पड़ेगी और वे खर्च कम कर पाएंगे।