Jaunpur : इंटर कॉलेज के गेट पर 11वीं के छात्र को मारी गोली, एग्जाम देकर निकला था छात्र, हालत गंभीर

जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना घटी है। श्री गणेशराय इंटर कॉलेज के गेट पर 11वीं के छात्र को गोली मार दी गई। गोली उसके गले में दाहिनी तरफ लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थिति नाजुक होने के कारण उसे तुरंत वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
परीक्षा देकर बाहर निकला था छात्र
घायल छात्र की पहचान आदर्श कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह 11वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकला ही था कि तभी हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और छात्र को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है।
खबर अपडेट की जा रही है…
.webp)
