1. Home
  2. क्राइम

Hello! सुनो ससुर जी, आपकी बेटी को मार डाला...पत्नी के टुकड़े कर पति ने सूटकेस में भरा शव

Hello! सुनो ससुर जी, आपकी बेटी को मार डाला...पत्नी के टुकड़े कर  पति ने सूटकेस में भरा शव

Bengaluru Murder Case: अभी मेरठ के सौरभ हत्याकांड (Saurabh Murder Case) का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि बेंगलुरु के हुलिमावु इलाके में एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को सूटकेस में भरने का मामला सामने आया है। हालंकि, इस मर्डर केस में हत्या के बाद फरार हुए आरोपी राकेश को पुणे पुलिस ने धर दबोचा। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद वह पुणे भाग गया था। पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की और हलिमावु पुलिस ने पुणे पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुणे पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। अब हलिमावु पुलिस आरोपी को बेंगलुरु लाने की तैयारी कर रही है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी।

पापा ड्रम में हैं..जब बेटी ने पड़ोसियों को बताया सच, पर किसी ने नहीं मानी उसकी बात, मेरठ हत्याकांड की रौंगटे खड़े कर देने वाली कहानी


Bengaluru Murder Case: पत्नी की बेरहमी से हत्या

इस रौंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड में आरोपी राकेश ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव को टुकड़ों में काटकर सूटकेस में भर दिया। हत्या के बाद, उसने खुद मृतका के माता-पिता को फोन कर वारदात की जानकारी दी और अपना अपराध कबूल कर लिया।

सुधर जा वरना, काटकर ड्रम में भर दूंगी…पहले काटा दांत फिर पत्नी ने दी धमकी, डरकर पति पहुंचा थाने

जैसे ही परिवारवालों को इस खौफनाक घटना की खबर लगी, उन्होंने तुरंत महाराष्ट्र पुलिस को सूचित किया। महाराष्ट्र पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हलिमावु पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


पति-पत्नी वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे, एक साथ रहते थे

पुलिस जांच में सामने आया है कि राकेश और उसकी पत्नी दोनों एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। पिछले एक साल से वे बेंगलुरु के दोड्डाकम्मानाहल्ली इलाके में साथ रह रहे थे। दोनों वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे और साथ ही रहते थे।


हत्या का कारण जानने के लिए आरोपी से होगी पूछताछ

पुलिस अब इस बर्बर हत्याकांड के पीछे की असली वजह की गहराई से जांच कर रही है। आरोपी को बेंगलुरु लाने के बाद पूछताछ की जाएगी, जिससे हत्या के मकसद और अन्य अहम जानकारियों का खुलासा हो सके।

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि हत्या किसी आपसी विवाद का नतीजा हो सकती है, लेकिन पूरी सच्चाई आरोपी से पूछताछ के बाद ही सामने आएगी। पुलिस इस मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।