Jaunpur : नाबालिग किशोरी को बहलाकर भगाने के मामले में युवक पर केस दर्ज

Jaunpur : सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमीन पकड़ी गांव में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किशोरी के पिता ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी।
पीड़ित पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी शनिवार तड़के करीब 5 बजे घर से अचानक लापता हो गई। जब परिवार के लोग जागे तो लड़की घर में नहीं थी, जिससे हड़कंप मच गया। खोजबीन के दौरान परिजनों को पता चला कि घर में रखे 25,000 रुपये नकद, सोने की चेन और लॉकेट भी गायब हैं। काफी तलाशने के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पिता ने सरायख्वाजा थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
.webp)
