1. Home
  2. क्राइम

चचेरे जीजा पर साली से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस की निष्क्रियता पर परिजन आक्रोशित

चचेरे जीजा पर साली से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस की निष्क्रियता पर परिजन आक्रोशित

जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरे जीजा द्वारा विवाहिता साली से दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ घटना की लिखित शिकायत थाने में दी, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। इससे पीड़ित परिवार में आक्रोश है, और वे लगातार थाने के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।


जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी 20 दिन पहले ही हुई थी और वह हाल ही में ससुराल से मायके आई थी। शुक्रवार की रात उसका चचेरा जीजा, जो अपने ससुराल आया हुआ था, पीड़िता के कमरे में घुस गया। आरोप है कि उसने युवती के साथ छेड़खानी और दुराचार का प्रयास किया। युवती के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीड़िता ने शनिवार सुबह अपने परिजनों के साथ सुरेरी थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने अब तक न तो मामला दर्ज किया है और न ही आरोपी को हिरासत में लिया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उन्हें केवल जांच का आश्वासन देकर वापस भेज रही है।


सुरेरी थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस की इस धीमी कार्रवाई पर परिजनों ने नाराजगी जताई है और न्याय की मांग की है।