1. Home
  2. क्राइम

वाराणसी में नहर में मिला महिला का शव, हत्यारों ने सिर और चेहरे पर किया पत्थरों से हमला

वाराणसी। बड़ागांव थाना अंतर्गत शुक्रवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कप मच गया। अपराधियों ने महिला की हत्या के बाद उसका शव नहर के पुलिया के नीचे फेंक दिया था। पहचान छिपाने के लिए महिला के सिर और चेहरे पर पत्थरों से हमला किया गया था।

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और महिला के शरीर पर कोई आभूषण नहीं थे। एक युवक जो सुबह खेतों में काम कर रहा था, उसने खून और शव देखा और गांव में सूचना दी। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

वाराणसी में नहर में मिला महिला का शव, हत्यारों ने सिर और चेहरे पर किया पत्थरों से हमला
वाराणसी में नहर में मिला महिला का शव, हत्यारों ने सिर और चेहरे पर किया पत्थरों से हमला

डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद सभी अधिकारियों ने स्थिति का मुआयना किया और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के सही कारण और समय का पता चल सके। महिला की पहचान के लिए उसके फोटो को सोशल मीडिया और आसपास के गांवों में भेजा गया है। पुलिस अब शव की शिनाख्त के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

वाराणसी में नहर में मिला महिला का शव, हत्यारों ने सिर और चेहरे पर किया पत्थरों से हमला

एडीसीपी ममता रानी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को मोर्चरी भेज दिया।