1. Home
  2. क्राइम

बच्ची के ना सोने पर बाप ने बेरहमी से की पिटाई, फिर सिगरेट से जलाया

rape

Mumbai : मुंबई के मानखुर्द इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी महज 5 साल की बेटी के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि बच्ची के ना सोने पर उसने उसे बेरहमी से पीटा और सिगरेट से जला दिया। घटना तब उजागर हुई जब बच्ची की मां ने अपने पति की हिंसक हरकत का वीडियो दोपहर करीब 2:45 बजे एक परिचित को भेजा।

वीडियो देख दहल उठा दिल, तुरंत दर्ज कराई गई शिकायत

वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति, जो बच्ची का पिता बताया गया है, बच्ची को न केवल पीट रहा था बल्कि उसके गाल को सिगरेट से जला रहा था। आरोपी ने बच्ची के पैर भी बांध रखे थे। वीडियो सामने आने के तुरंत बाद शिकायतकर्ता ने मुंबई के मानखुर्द पुलिस स्टेशन में जाकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

IPC की नई धाराओं के तहत मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) और 118(1) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

बच्ची ने खुद बताई आपबीती

जांच के दौरान महिला पुलिस अधिकारी शिकायतकर्ता के साथ आरोपी के घर पहुंचीं। वहां बच्ची ने बताया कि उसके पिता ने उसे इसलिए मारा और जलाया क्योंकि वह समय पर सो नहीं रही थी। पीड़िता की मां और शिकायतकर्ता ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और वीडियो साक्ष्य के रूप में सौंपा।

पुलिस कर रही गहन जांच, बच्ची की सुरक्षा प्राथमिकता


फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही बच्ची की सुरक्षा और मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं।