1. Home
  2. क्राइम

ज़मीन विवाद में झगड़ा : दबंगों के हमले से चार घायल, सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

जौनपुर। शाहापुर शेखवलिया गांव में बुधवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक इलाज पीएचसी सोंधी में कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ज़मीन विवाद में झगड़ा : दबंगों के हमले से चार घायल, सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

गांव निवासी ओमप्रकाश और राजबहादुर के बीच आबादी की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने ओमप्रकाश के घर में घुसकर हमला किया। इस घटना में ओमप्रकाश (55), उनकी दो बेटियां अंतिमा (18) और रंजना (28), तथा बहू नीलम (33) घायल हो गईं।

ज़मीन विवाद में झगड़ा : दबंगों के हमले से चार घायल, सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान दबंगों ने नीलम के गले से सोने की लॉकेट, कान की बालियां और मोबाइल फोन भी छीन लिया।

ज़मीन विवाद में झगड़ा : दबंगों के हमले से चार घायल, सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है