पति ने पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर जो हुआ...

उरई (जालौन): उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
नोएडा से अचानक घर पहुंचा पति
32 वर्षीय कुंवर सिंह उर्फ ललोल, जो नोएडा में मजदूरी करता था, चार महीने बाद अचानक घर लौटा। इस दौरान उसने अपनी पत्नी आरती (30) को टिकावली गांव निवासी छविनाथ (33) के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। गुस्से में उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से दोनों पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
तीन महीने से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
जानकारी के मुताबिक, आरती और छविनाथ के बीच पिछले तीन महीने से प्रेम संबंध चल रहा था। छविनाथ अक्सर टिकरी गांव में अपनी भतीजी के घर आता-जाता रहता था, जहां आरती से उसकी दोस्ती हुई। कुंवर सिंह को इस संबंध की भनक थी और उसने आरती को चेतावनी भी दी थी, लेकिन आरती ने उसे अनसुना कर दिया।
घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई, जिन्होंने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए। मृतका के भाई धर्मेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी।
आरती के पहले भी थे संबंध
ग्रामीणों के अनुसार, आरती का इससे पहले भी गांव के एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। उस समय कुंवर सिंह ने युवक के साथ मारपीट कर उसे दूर करने की कोशिश की थी। इस घटना के बाद कुंवर सिंह ने नोएडा जाने का फैसला किया, लेकिन आरती के चाल-चलन में सुधार नहीं हुआ।
बच्चों को दादी के पास सुला देती थी आरती
घटना के वक्त आरती के दोनों बच्चे, 11 वर्षीय प्रियांशु और 9 वर्षीय दीपांशु, अपनी दादी मुन्नी देवी के साथ सो रहे थे। आरती अक्सर अपने प्रेमी को बुलाने के लिए बच्चों को दादी के पास सुला देती थी।
बता दें कि, प्रेमी छविनाथ, जो शराब का लती था, अपनी बेची हुई जमीन के पैसों से ऐश कर रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि उसकी पैसों की चमक ने आरती को उसकी ओर आकर्षित किया। जब कुंवर सिंह को इस संबंध की जानकारी मिली तो उसने बिना बताए घर आने का निर्णय लिया, जिससे यह दुखद घटना हुई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
इस मामले में क्षेत्राधिकारी जालौन शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि थाना सिरसा कलार के ग्राम टिकरी में एक युवक ने अपनी पत्नी व एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। थाना सिरसा कलार पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
.webp)
