1. Home
  2. क्राइम

Jaunpur : छोटी बात पर हुआ विवाद, चाकूबाजी में युवक घायल, चार लोग जख्मी

Jaunpur : छोटी बात पर हुआ विवाद, चाकूबाजी में युवक घायल, चार लोग जख्मी

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के वीरभानपुर गांव में बुधवार रात आपसी विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जिससे मारपीट और चाकूबाजी की घटना हो गई। इस झगड़े में 30 वर्षीय युवक को चाकू लग गया, जबकि एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई।

वीरभानपुर गांव के नोना बस्ती निवासी अजय कुमार (पुत्र ऋषि नोना) बुधवार रात गांव के पास स्थित ट्यूबवेल पर बैठा था। उसी समय पड़ोसी रोहित (पुत्र भाने नोना, उम्र 22 वर्ष) वहां से गुजर रहा था। अजय ने किसी बात पर रोहित से बहस शुरू कर दी और फिर झगड़ा बढ़ने पर उसे पीट दिया।

रोहित ने अपने घर जाकर इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और अजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और महिलाएं भी इसमें शामिल हो गईं। इसी दौरान राहुल कुमार (पुत्र भाने नोना) के सीने में चाकू लग गया। इसके अलावा अनिल नोना, उनकी पत्नी मालती देवी और बेटा आशिक कुमार भी घायल हो गए।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनीत राय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा। जहां राहुल का इलाज जारी है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष विनीत राय ने बताया कि यह घटना मामूली विवाद के चलते हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।