1. Home
  2. क्राइम

Jaunpur: चार घरों में चोरों का धावा, लाखों के नकदी और जेवरात ले उड़े

Jaunpur: चार घरों में चोरों का धावा, लाखों के नकदी और जेवरात ले उड़े

जौनपुर। डोभी क्षेत्र के अनेकपुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर नकदी और कीमती गहने चुरा लिए। चोरों ने छत के रास्ते घरों में घुसकर लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।

गांव के निवासी कालिका सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह के घर चोर पीछे से छत पर चढ़कर घुसे। घर में रखे नकद डेढ़ लाख रुपये, जो ट्रैक्टर बेचने के बाद रखे गए थे, और सोने की चेन, चार चूड़ियां, मांगटीका, नथिया और चार अंगूठियां चोरी कर ले गए।

इसके अलावा, चोरों ने गांव के अन्य तीन घरों—हेमंत कुमार (पुत्र रामअवतार), रामअधार सिंह और रामबदन सिंह (पुत्र मोलई) के घरों में भी सेंध लगाई। हालांकि, इन घरों से उन्हें कोई कीमती सामान नहीं मिला, लेकिन उन्होंने तोड़फोड़ की।

सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर सभी पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चंदवक थाने के प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर मिल गई है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।