रोजगार के लिए लोन दिलाने के नाम पर बड़ा फ्रॅाड, महिलाओं से 39,900 रुपये हड़पकर फरार हुए ठग

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा गांव में लोन देने के नाम पर दो ठगों ने महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर लगभग 40,000 रुपये की ठगी कर ली। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से बाइक पर दो युवक गांव में आ रहे थे। उन्होंने दावा किया कि उनकी कंपनी चंदवक बाजार में स्थित है और महिलाओं के समूह बनाकर उन्हें रोजगार के लिए लोन उपलब्ध कराती है। उन्होंने यह भी कहा कि लोन पर ब्याज बहुत मामूली होगा और व्यवसाय में भी सहयोग मिलेगा।
गांव की 13 महिलाओं को बना चुके हैं शिकार
इन ठगों ने गांव की 13 महिलाओं को अपने जाल में फंसा लिया। समूह का गठन करवाने के बाद, ठगों ने प्रत्येक महिला से 2,300 रुपये बीमा के नाम पर जमा करवा लिए। कुल मिलाकर, ठग 39,900 रुपये लेकर फरार हो गए।
फोटो और बाइक नंबर से मिल सकती है सुराग
ठगी का शिकार महिलाओं ने बताया कि ठगों ने बिजनेस में सहयोग और लोन दिलाने का झूठा वादा किया। घटना के दौरान गांव के कुछ लोगों ने एक ठग की फोटो और उनकी बाइक का नंबर भी खींच लिया, जो जांच में मददगार साबित हो सकता है।
जफराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। अगर कोई लिखित शिकायत मिलती है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
.webp)
