1. Home
  2. क्राइम

Jaunpur : कलयुगी बेटे ने की पिता की पिटाई, दी जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

Jaunpur : कलयुगी बेटे ने की पिता की पिटाई, दी जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बनगांव तरहठी में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बनगांव तरहठी निवासी उमाशंकर शुक्ल ने थाना अध्यक्ष को दी गई शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब वह सो रहे थे, उनका बेटा हरिश्चन्द्र शुक्ला बंटवारे को लेकर हुए विवाद के चलते सोते हुए उन्हें लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गए।

शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य दौड़े आए, तो बेटा गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घायल अवस्था में उमाशंकर को उनके परिवार ने एम्बुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि पिता की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।