1. Home
  2. क्राइम

Jaunpur News : किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में युवक, मामा और मामी पर FIR

FIR

Jaunpur News : सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कंद्रापुर गांव से 20 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने एक युवक समेत उसके मामा-मामी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर की गई है।

घटना बीते बुधवार सुबह लगभग 9 बजे की है, जब आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव निवासी एक युवक ने कथित रूप से अपने मामा और मामी की मदद से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजन जब काफी देर तक किशोरी को खोजते रहे और उसका कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर सोमवार को तीनों आरोपियों — युवक, मामा और मामी के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जल्द ही आवश्यक कदम उठाने की बात कह रही है।

ग्रामीणों में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है और परिजनों को अब भी बेटी की सकुशल वापसी की उम्मीद है। पुलिस टीम जल्द से जल्द किशोरी को बरामद करने की कोशिश में जुटी है।