Jaunpur News : बच्चों को गाली देने का विरोध करना पड़ा महंगा, युवक की लाठी-डंडों से की बेरहमी से पिटाई

Jaunpur News : गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धरसंड गांव में एक शख्स को बच्चों को गाली देने से रोकना भारी पड़ गया। गाली देने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस व्यक्ति की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना 112 पर दी गई
गांव निवासी राजकुमार सिंह (41) अपने घर के बाहर खड़े थे, तभी गांव का ही एक युवक उनके बच्चे को अपशब्द कह रहा था। जब राजकुमार सिंह ने इसका विरोध किया तो युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और मिलकर उन पर हमला कर दिया।
पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुए राजकुमार
लाठी-डंडों से हुई पिटाई में राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वालों ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी और घायल को इलाज के लिए जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही
इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि फिलहाल मामले की कोई जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
.webp)
