1. Home
  2. क्राइम

ATM से 13.61 लाख की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रोडवेज के पास से दबोचा

ATM से 13.61 लाख की चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रोडवेज के पास से दबोचा

जौनपुर: शाहगंज नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित बाईपास के समीप हिटाची एटीएम से 13.61 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शनिवार की सुबह रोडवेज के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में चोरी की घटना स्वीकार कर ली।

चोरी का खुलासा ऐसे हुआ

10 अक्टूबर 2024 को हिटाची एटीएम में 9 लाख रुपये लोड किए गए थे। अगले दिन, 11 अक्टूबर को एटीएम से पैसे न निकलने की शिकायत मिली। जब जांच की गई, तो एटीएम में रखे रुपये गायब मिले। उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला ने शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर रोडवेज के पास से एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश दूबे (निवासी हरीपुर, थाना जलालपुर, जौनपुर) बताया और चोरी की घटना में शामिल होने की बात कबूल कर ली।

न्यायालय को भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि चोरी में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।