1. Home
  2. क्राइम

सिकरारा में अपराधियों के हौंसले बुलंद, दिनदहाड़े फायरिंग कर युवक को किया घायल

सिकरारा में अपराधियों के हौंसले बुलंद, दिनदहाड़े फायरिंग कर युवक को किया घायल

जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे है। गुरुवार की दोपहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसाते हुए प्रतापगढ़ निवासी एक युवक को घायल कर दिया। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले के बड़ेरी गांव के निवासी चमन तिवारी (23) अपनी कार से सिकरारा क्षेत्र के कुड़हा गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान, जब उन्होंने एक ट्रैक्टर को ओवरटेक किया, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली चमन के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और घायल चमन को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सिकरारा थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जल्द गिरफ्तारी का दावा

सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।