Jaunpur : छेड़खानी के डर से छात्रा ने छोड़ा कॉलेज जाना, चार के खिलाफ FIR, एक गिरफ्तार

Jaunpur News: जलालपुर थाना क्षेत्र की एक इंटर कॉलेज छात्रा ने छेड़खानी से परेशान होकर कॉलेज जाना बंद कर दिया। पीड़िता के अनुसार, गांव का ही एक युवक पिछले एक वर्ष से उसे लगातार परेशान कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसमें से एक की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का ही एक युवक कॉलेज आते-जाते समय उसकी साइकिल रोक कर सेल्फी लेता था और उसे व्हाट्सएप स्टेटस व कॉलर ट्यून पर लगाकर मानसिक उत्पीड़न करता था। इस डर से छात्रा ने बीते 10 दिनों से कॉलेज जाना ही बंद कर दिया है।
शनिवार को जब छात्रा के परिजन युवक के घर शिकायत लेकर पहुंचे, तो आरोपी के परिजनों ने अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी और धमकाकर भगा दिया। छात्रा का यह भी आरोप है कि वह अकेली नहीं, अन्य छात्राएं भी आरोपी की हरकतों से परेशान रही हैं। बता दें कि पीड़िता स्नातक की छात्रा है
थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी अभी फरार है, जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया जाएगा।
.webp)
